फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two smugglers caught killing protected animals

Bareilly News: संरक्षित पशुओं की हत्या करने वाले दो तस्कर दबोचे

Wed, 05 Jun 2024 04:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught killing protected animals
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल, पूछताछ में चार अन्य नाम आए सामने
विज्ञापन

हाफिजगंज/ रिठौरा। संरक्षित पशुओं की हत्या करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। मामले में दो अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं। पकड़े गए तस्करों ने गांव हर-हरपुर मटकली में अपने जुर्म को स्वीकार किया है। फिलहाल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों तस्करों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी हाफिजगंज संजय सिंह को सूचना मिली थी की हर-हरपुर मटकली मार्ग पर कुछ लोग एक संरक्षित पशु को बांधकर हत्या के उद्देश्य से ले जा रहे हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज सेथल जोगेंद्र बालियान, एसआई सौरभ यादव, सतवीर गिरी आदि टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच गए। यहां घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो तस्कर फरार हो गए। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम अईया उर्फ नफीस, भूरा निवासी मोहल्ला जाटवपुरा, रिठौरा बताया है। मौके से इन लोगों के पास से एक छुरी व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। तस्करों ने बताया कि अपने दो साथियों के साथ संरक्षित पशुओं की हत्या कर मांस बेच दिया करते थे। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी भूरा व नईस फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों पूर्व गांव हर-हरपुर मटकली में अमरुद के बाग में इन लोगों ने अपने साथियों की मदद से संरक्षित पशुओं की हत्या की थी। पुलिस ने फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस मुठभेड़ में दो मांस तस्कर पकड़े
भोजीपुरा। मुठभेड़ में पुलिस ने दो मांस तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक मांस तस्कर के पास से देशी तमंचा व दूसरे के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। दोनों मांस तस्कर पिछले दिनों पिपरिया रामदयाल में हुई संरक्षित पशुओं की हत्या में नामजद थे।


सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रिठौरा रोड से सिंचाई कायस्तान जाने वाले रोड पर मांस तस्कर संरक्षित पशुओं की हत्या करने की फिराक में घूम रहे हैं। एसआई रिंकू कुमार सिंह, एसआई मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मांस तस्करों ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके मो. शरीफ और भूरा निवासी अलीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed