{"_id":"663bf6f9568f96e62603bff4","slug":"two-sisters-fed-up-with-poverty-committed-suicide-bareilly-news-c-4-vns1013-397675-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोहदे से आजिज दो बहनों ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोहदे से आजिज दो बहनों ने जान दी
Thu, 09 May 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 09 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। शोहदे से तंग आकर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों ने जान दे दी। एक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला तो दूसरी की लाश उसी के पैरों के पास जमीन पर पड़ी मिली। पिता ने पड़ोसी और उसकी भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
बड़ी बहन बीए और छोटी कक्षा बारह की छात्रा थी। पिता ने बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ खेत पर काम करने गए थे। शाम को जब उनकी पत्नी खेत से घर लौटीं तो दोनों बेटियों का शव देखा। पास में ही विषाक्त पदार्थ की शीशी पड़ी थी। दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी आकाश काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह अपने दोस्तों को बुलाकर भी बेटियों को परेशान करता था। इस वजह से दोनों ने घर से निकलना बंद कर दिया था। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की।
महिला हिरासत में, युवक की लोकेशन दिल्ली में
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। साथ ही तहरीर के आधार पर आकाश और उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला को हिरासत में लिया गया है। आकाश की लोकेशन दिल्ली में मिली है। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
दोनों बहनों के शव जिस तरह मिले हैं, उससे लग रहा है कि उन्होंने फंदा लगाया होगा। इस दौरान एक नीचे गिर गई होगी। परिवार ने आत्महत्या के लिए विवश करने की तहरीर दी है। इस आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी