{"_id":"65d8ba64d3938edfe7062af6","slug":"two-prisoners-escaped-after-cutting-the-window-bars-in-the-sadar-lockup-of-the-court-complex-2024-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सदर हवालात की खिड़की के सरिया काटकर दो बंदी फरार, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सदर हवालात की खिड़की के सरिया काटकर दो बंदी फरार, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 24 Feb 2024 07:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:41 AM IST
सार
बरेली में न्यायालय परिसर स्थित सदर हवालात से शुक्रवार शाम दो बंदी फरार हो गए। दोनों को उनके केस के सिलसिले में जिला जेल से तारीख के लिए लाया गया था। इस दौरान अन्य बंदियों के साथ इन्हें हवालात में बंद कर पुलिसकर्मी बाहर बातचीत में लग गए। एसएसपी ने एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इसी खिड़की के सरिया काटकर फरार हुए थे बंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में न्यायालय परिसर स्थित सदर हवालात की पिछली खिड़की के सरिया काटकर शुक्रवार शाम दो बंदी फरार हो गए। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव है, जिसके खिलाफ हत्या, अपहरण व लूट के 47 मुकदमे कोतवाली व अन्य थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरा सीबीगंज निवासी पॉक्सो एक्ट का आरोपी सचिन सैनी है। दोनों पर गैंगस्टर लग चुका है। कोतवाली में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने के मामले में एसआई वीरेंद्र कुमार, सिपाही प्रांशू कुमार और रॉबिन को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
जिला जेल (सेंट्रल जेल-2) से शुक्रवार को 61 बंदियों व कैदियों को उनके केसों की सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया था। इनमें बिहारीपुर ढाल के ललिता देवी मंदिर के पास रहने वाले अंकित यादव की एडीजे फाइव कोर्ट में पेशी होनी थी। वहीं मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के निवासी बताए जा रहे वर्तमान में सीबीगंज के पचतौर गांव निवासी सचिन सैनी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना था।
विज्ञापन
बंदियों की गिनती की गई तब पता चला
अभियोजन शाखा के दरोगा वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार रात कोतवाली में रिपोर्ट कराई कि शाम को जब पेशी के बाद जेल वापस जाने के लिए बंदियों की गिनती की गई तो अंकित और सचिन सैनी नहीं मिले।
पुलिस ने देखा तो सदर हवालात के पिछले हिस्से की खिड़की के दो सरिया कटे हुए थे। इन्हीं से दोनों फरार हो गए थे। सूचना पर एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोर्ट का चप्पा-चप्पा देखा पर दोनों का कुछ पता नहीं लगा।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कोर्ट परिसर की सदर हवालात की दो सरिया काटकर दो बंदी फरार हुए हैं। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओजी समेत चार टीम लगाकर उनकी तलाश की जा रही है। तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।