{"_id":"6483fcdfc066a231a703d2b3","slug":"two-people-physically-abused-the-widow-on-the-pretext-of-marriage-in-bareilly-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी का झांसा देकर विधवा से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेटी पर भी डाली गंदी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी का झांसा देकर विधवा से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेटी पर भी डाली गंदी नजर
Sat, 10 Jun 2023 12:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:04 PM IST
सार
बरेली की महिला की ससुराल पीलीभीत के गजरौला में है। पति की मौत के बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ यहां रहती है। आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के बहनोई ने भी उसकी आबरू लूटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में शादी का झांसा देकर दो लोगों ने विधवा का एक साल तक शारीरिक शोषण किया। उसकी एक बेटी से भी दुष्कर्म की कोशिश की गई। विधवा गर्भवती हो गई तो बेटियों की हत्या की धमकी देकर गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाने के एक मोहल्ले की महिला की ससुराल पीलीभीत के गजरौला में है। पति की मौत के बाद महिला अपनी 11 और 13 वर्ष की दो बेटियों के साथ यहां रहती है। महिला का कहना है कि उसकी ससुराल का ही रहने वाला अशोक कुमार भी एक वर्ष पहले यहां आ गया था। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर अशोक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अशोक के बहनोई मुकेश ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अश्लीलता के मामले में नया मोड़: हनीट्रैप का बताया जा रहा मामला, SO पर मुकदमा कराने वाली महिला पर लग रहे आरोप
विज्ञापन
अशोक शराब पीने का आदी है। 28 मई को वह उसे जबरन टनकपुर ले गया था। वहां से सभी लोग 29 मई को लौटे। 29 मई की रात अशोक ने शराब के नशे में उसकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसने किसी तरह से बेटी को बचाया। इस पर अशोक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इज्जतनगर पुलिस ने अशोक और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।