फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people injured in the murder of a history-sheeter accused of murder

हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की गोली से घायल हुए थे दो लोग

Sat, 20 Feb 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in the murder of a history-sheeter accused of murder
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली। थाना बारादरी के सामने रेलवे ग्राउंड में तीन दिन पहले जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। गोली लगने से घायल हुए लोगों ने तो डर की वजह से उसका नाम नहीं बताया लेकिन छानबीन में पूरा मामला पता लगने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना बारादरी के सामने रेलवे मैदान में किसी व्यक्ति ने गोली चलाई थी जिसके छर्रे लगने से वहां बैठे माधोबाड़ी की नई बस्ती में रहने वाले कृपाशंकर और गंगापुर के गेंदन लाल घायल हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों घायलों ने उसे यह नहीं बताया कि गोली किसने चलाई। शाम को कृपाशंकर के भतीजे अतुल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आसपास के लोगों का कहना है कि एक हिस्ट्रीशीटर ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे से गोली चलाई थी। वह कुछ ही दिन पहले हत्या के मामले में जमानत पर छूटा है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल भी उसे जानते हैं लेकिन डर की वजह से उन्होंने उसका नाम पुलिस को नहीं बताया। बारादरी पुलिस ने भी अपनी तरफ से कोई छानबीन नहीं की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के नाराजगी जताने के बाद अब पुलिस हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

गोली चलाने वाले के बारे में जानकारी मिल गई है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। - शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed