Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people, including a child, killed in road accidents

Bareilly News: सड़क हादसों में बालक समेत दो लोगों की मौत

Fri, 20 Nov 2026 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a child, killed in road accidents
दोनों मामलों में घटना के बाद वाहन चालक भागा, ग्रामीण की हालत गंभीर, बाइक सवारों ने नहीं पहने थे हेलमेट
विज्ञापन

शेरगढ़/आंवला। कस्बे से घर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को बृहस्पतिवार देर शाम बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक शाखा के पास वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 12 वर्षीय अंश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके चाचा सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है और बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर आंवला कस्बे के मोहल्ला बजरिया यादवों वाली पुलिया के समीप दूसरे हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हादसों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसों के बाद दोनों वाहन चालक भाग गए
पुलिस के अनुसार, शेरगढ़ के गांव नगरिया कला निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पाली कस्बे में दूध बांटने का काम करते थे। वह देर शाम किसी काम से कस्बे में आए थे। घर लौटते समय उनके साथ बाइक पर 12 वर्षीय भतीजा कक्षा पांच का छात्र अंश कुमार भी बैठा था। बैंक शाखा के नजदीक पहुंचते ही हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंश कुमार के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। उसके चाचा को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था अंश
अंश कुमार तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बाइक बचाने के फेर में गिरे युवक को वाहन ने रौंदा
आंवला। कस्बे से बाइक द्वारा घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलासी निवासी 28 वर्षीय राजपाल उर्फ राजू के रूप में हुई है।
परिजन पुष्पेंद्र व विजय ने बताया कि राजू खेती-किसानी के अलावा मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम वे मजदूरी करके घर लौटते समय कस्बे के पुरैना तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में ममेरे भाई के यहां जन्मे बच्चे को देखकर बाइक से गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहल्ला बजरिया यादवों वाली पुलिया के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सड़क से निकल रहे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी व दो बेटे और एक बेटी हैं। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed