{"_id":"63d4ea2073741e72041c098d","slug":"two-people-died-after-being-hit-by-a-train-near-chaupula-in-bareilly-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: रेल पटरियों के बीच फंस गई लड़की, दो ट्रेनें गुजरने के दौरान घबराकर गिरी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: रेल पटरियों के बीच फंस गई लड़की, दो ट्रेनें गुजरने के दौरान घबराकर गिरी, घायल
Sat, 28 Jan 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:47 PM IST
सार
क्रासिंग पार कर रही एक लड़की अचानक दोनों ट्रैकों पर ट्रेनें आने से ट्रैक के बीच में फंस गई। ट्रेन गुजरने के दौरान वह घबराकर गिर गई, जिससे घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i stock
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को चौपुला के पास क्रासिंग पार कर रही एक लड़की अचानक दोनों ट्रैकों पर ट्रेनें आने से ट्रैक के बीच में फंस गई। ट्रेन गुजरने के दौरान वह घबराकर गिर गई, जिससे घायल हो गई। ट्रेनें गुजरने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पूर्व ट्रेन से कटकर दो लोगों की सूचना मिली थी। बरेली जंक्शन के स्टेशन मास्टर की ओर से यह सूचना सुभाष नगर पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि बदायूं के आमगांव निवासी 30 साल की अमृता चौपुला पर क्रासिंग पार करने के दौरान ट्रैक पर फंस गई। अप और डाउन दोनों दिशाओं से ट्रेन आने से युवती घबराकर गिरी और घायल हो गई। उसके परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन