{"_id":"66ba89f22fb73a99830ad044","slug":"two-patients-each-found-suffering-from-deadly-bacteria-lepto-and-scrub-typhus-bareilly-news-c-4-lko1018-458342-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घातक बैक्टीरिया लेप्टो और स्क्रब टाइफस की चपेट में मिले दो-दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घातक बैक्टीरिया लेप्टो और स्क्रब टाइफस की चपेट में मिले दो-दो मरीज
विज्ञापन
बरेली। चूहे, छछूंदर से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस (लेप्टो) के साथ स्क्रब टाइफस ने भी जिले में दस्तक दे दी है। दोनों की ही चपेट में दो-दो मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी कर संदिग्ध मरीजों की जांच के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मीरगंज के मंडवा बंशीपुर निवासी 26 वर्षीय मुन्नी देवी और मीरगंज कस्बा निवासी 34 वर्षीय प्रीति को बीते कई दिनों से तेज बुखार आने के साथ शरीर में दर्द हो रहा था। स्थानीय स्तर पर दवाएं लीं पर कोई असर नहीं हुआ।
मीरगंज सीएचसी पर रैपिड डायग्नोसिस टेस्ट किट से हुई जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनके परिजन की भी जांच की जाएगी। इससे पूर्व बिथरी चैनपुर निवासी लालता प्रसाद संक्रमित मिले थे, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, स्क्रब टाइफस की चपेट में भी दो महिलाएं चपेट में मिली हैं। इनमें मीरगंज के राजूनगला निवासी 30 वर्षीय फूल बी और मीरगंज कस्बा निवासी 50 वर्षीय शाहजहां चपेट में हैं। सीएमओ कार्यालय आईडीएसपी सेल प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक इनके परिजन का भी सैंपल लिया जाएगा। आसपास के क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डेंगू, मलेरिया जैसे हैं स्क्रब टाइफस के लक्षण
डॉ. अब्बास के मुताबिक स्क्रब टाइफस के लक्षण डेंगू, मलेरिया जैसे ही होते हैं। लिहाजा, इनमें फर्क सिर्फ जांच से ही हो पाता है। ये इंट्रासेल्यूलर बैक्टीरिया ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी के कारण होता है। समय से एंटीबॉयोटिक्स शुरू हो जाए तो रोग से जल्द निजात मिलने की संभावना रहती है। लेटलतीफी से हालत गंभीर होने की आशंका होती है। बुखार के साथ ठंड, सिर, बदन दर्द और मांसपेशियों में दर्द होता है। गिल्टियां उभरती हैं।
सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जांच के निर्देश
शासनादेश के तहत शुरू हुई लेप्टो और स्क्रब टाइफस की जांच के लिए सभी सीएचसी, यूपीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। स्क्रब टाइफस के एक, दो मरीज बीते वर्षों में भी मिलते रहे थे। पर अब लेप्टोस्पायरोसिस के बढ़ते मरीजों की तादाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मरीजों की जांच के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किट भेजी गई है। सभी संदिग्ध की जांच के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं।