फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two parties face to face over installation of Ambedkar's flex

Bareilly News: आंबेडकर का फ्लेक्स लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Tue, 29 Apr 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two parties face to face over installation of Ambedkar's flex
नवाबगंज। सरकारी भूमि पर बने देवस्थान की जगह पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का फ्लेक्स लगाने व हटाने को लेकर दूसरे दिन भी दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों पक्षों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। तहसील नवाबगंज के बड़ागांव के मजरा गंगापुर गांव में सरकारी भूमि पर देवस्थान है। गांव के मनोज कुमार, अजय गंगवार, महेंद्रपाल, धर्मवीर, अजयपाल, नरायनलाल का आरोप है कि इसी देवस्थान पर कुछ लोगों ने जबरन चबूतरा बनाकर उस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की फ्लेक्स को लगा दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में ग्रामीणों ने शिकायत की तो एसडीएम ने पुलिस और राजस्व टीम को भेजकर फ्लेक्स को उतरवा दिया, लेकिन शाम को दोबारा इन लोगों ने उसपर फ्लेक्स लगा दिया। इसको लेकर सोमवार को भी गांव में तनाव के हालत बने रहे। दोनों पक्षों ने एसडीएम को शिकायत देकर कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed