{"_id":"652ed2158b2c2871ff0305c9","slug":"two-parking-lots-operational-waiting-for-selection-of-private-organization-for-two-bareilly-news-c-4-bly1036-269848-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो पार्किंग चालू, दो के लिए निजी संस्था के चयन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो पार्किंग चालू, दो के लिए निजी संस्था के चयन का इंतजार
Tue, 17 Oct 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 13.5 करोड़ रुपये खर्च कर चार स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गईं। अभी तक इनमें से सिर्फ दो का संचालन शुरू हो सका है। कुतुबखाना के मोतीबाग, संजय कम्युनिटी हाल परिसर, डीडीपुरम व गांधी उद्यान में पार्किंग बनी हुई है। कुतुबखाना में नगर निगम पार्किंग का संचालन कर रहा है, लेकिन वहां कोई रेट लिस्ट नहीं लगी है। कार को 10 मिनट खड़ी करें या 12 घंटे, कम से कम 100 रुपये देने होंगे। गांधी उद्यान की पार्किंग में 20 रुपये प्रति घंटे लिए जा रहे हैं। यहां भी कोई रेट लिस्ट नहीं है। डीडीपुरम व संजय कम्युनिटी हाल की पार्किंग के संचालन के लिए निजी फर्मों का चयन किया जाना है।
कोट
जनता की जरूरत को देखते हुए नगर निगम ने गांधी उद्यान और कुतुबखाना की पार्किंग का संचालन अपने स्तर से शुरू कर दिया है। दूसरी पार्किंग भी जल्दी संचालित हो जाएंगी। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
कोट
जनता की जरूरत को देखते हुए नगर निगम ने गांधी उद्यान और कुतुबखाना की पार्किंग का संचालन अपने स्तर से शुरू कर दिया है। दूसरी पार्किंग भी जल्दी संचालित हो जाएंगी। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन