Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two out of 11 municipal corporation departments have submitted their figures; the revised budget is likely to be presented in December.

Bareilly News: नगर निगम के 11 में से दो विभागों ने दिए आकड़े, पुनरीक्षित बजट दिसंबर में पेश होने की संभावना

Sun, 01 Nov 2026 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Two out of 11 municipal corporation departments have submitted their figures; the revised budget is likely to be presented in December.
बरेली। नगर निगम की ओर से अक्तूबर में होने वाली पुनरीक्षित बजट बैठक अब दिसंबर में होने की संभावना है। अब तक नगर निगम के 11 में से दो विभागों ने ही आंकड़े दिए हैं। इससे सभी विभागों की जानकारी इकट्ठा नहीं हो पा रही है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से तीन से चार बार रिमांइडर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

80 वार्डों में 14 लाख की आबादी को सुविधाएं देने व आय बढ़ाने के लिए नगर निगम सालभर के अपने आय-व्यय का खाका दिखाते हुए बजट प्रस्तुत करता है। नगर निगम का मूल बजट 1100 करोड़ का है। अब सितंबर तक के आंकड़ों के आधार पर पुनरीक्षित बजट पेश किया जाना है। पुनरीक्षित बजट की बैठक अधिकतर विभागों के सूचना न देने के कारण नवंबर तक नहीं हो सकी। जिम्मेदारों के मुताबिक, अब दिसंबर में बैठक होने की संभावना है। सालभर की आवश्यकताओं को देखते हुए मूल बजट में बदलाव कर पुनरीक्षित बजट तय किया जाता है। फिलहाल इस बार एकमुश्त समाधान योजना के तहत टैक्स से आय हुई है। इस कारण पुनरीक्षित बजट करीब 100 करोड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

इन विभागों ने नहीं दिए आंकड़े
नगर निगम के 11 विभागों में से सिर्फ प्रकाश व फार्म कीपर विभाग ने ही आंकड़े दिए है। नजारत, स्वच्छ भारत मिशन, जलकल, टैक्स, राजस्व, पर्यावरण, संपत्ति विभाग ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर निगम का मूल बजट 1100 करोड़ का है। सभी विभागों से डाटा मांगा गया है। अब तक अधिकतर ने नहीं दिया है। इस वजह से पुनरीक्षित बजट की बैठक दिसंबर में कराई जाएगी। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed