{"_id":"6afb6b1b8086782e020c7565","slug":"two-murder-suspects-arrested-in-an-encounter-bareilly-news-c-4-bly1015-1009003-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। आंवला में 25 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका तीसरा साथी भाग निकला।
अकरम (22) अपने पिता अशरफ (55) के साथ रविवार रात फार्म हाउस से घर लौट रहे थे। रास्ते में तौफीक कुरैशी ने अपने दो साथियों के साथ उन पर फायरिंग कर दी। अकरम के सिर में गोली लगी और रात में उनकी मौत हो गई। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि टीमों को सोमवार को आरोपियों के चंजरिया के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह और दरोगा शुभम कुमार घायल हो गए।
आरोपी तौफीक के दोनों पैरों और अशफाक के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों आरोपी खेत में गिर पड़े और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी विकास यादव जंगल में भाग गया। पूछताछ में तौफीक ने बताया कि उसने अकरम से 25 लाख रुपये के भैंस के पड्डे खरीदे थे। यह रकम न देने के लिए उसने अशफाक उर्फ चौड़ा और विकास यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश थी। संवाद