{"_id":"59b05d884f1c1bfe7f8b47d6","slug":"two-more-newborns-died-in-district-hospital-data-reached-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दो और नवजात की मौत, आंकड़ा पहुंचा 40 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दो और नवजात की मौत, आंकड़ा पहुंचा 40 पर
बरेली
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में इंतजाम की कमी और स्टाफ की मनमानी से दो नवजात बच्चों की और जान चली गई। क्यारा सीएचसी पर बुधवार सुबह सिमरा बोरीपुर गांव के अमित सिंह की पत्नी अंजलि के पैदा हुए बच्चे को सांस लेने में समस्या के कारण जिला अस्पताल के एनआईसी यूनिट लाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ऑक्सीजन लगवाकर चले गए, फिर स्टाफ ने देखा तक नहीं। नतीजतन रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। देर रात ही दूसरे बच्चे की मौत बर्न वार्ड में हुई। तीन दिन पहले जलने के कारण यहां भर्ती बदायूं की महिला संगीता को रात आठ बजे संगीता को प्रसव पीड़ा हुई तो स्टाफ को जानकारी दी गई। वहां से आधा घंटा बाद डॉक्टर आईं। तब तक बच्चे का सिर बाहर आ चुका था और फिर बच्चे ने दम तोड़ ही दिया। इस तरह बच्चों के मरने का आंकड़ा 40 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन