फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more illegal swimming pools sealed

Bareilly News: दो और अवैध स्वीमिंग पूल सील, अब तक पांच पर लग चुके हैं ताले

Thu, 30 May 2024 05:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Two more illegal swimming pools sealed
नवाबगंज फोटो 3 हरहरपुर मटकली गांव में स्वीमिंग पूल को  सील करते राजस्व कर्मी
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूलों के संचालकों के खिलाफ तहसील प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब बुधवार को दो और स्वीमिंग पूल को सील कर दिया गया है। इसके बाद अब तक पांच स्वीमिंग पूलों पर ताला लगा दिया गया है। इससे स्वीमिंग पूल संचालकों मेें अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज में आधा दर्जन से अधिक अवैध रूप से स्वीमिंग पूलों का संचालन हो रहा है। इसमेंं प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे बच्चे नहाने पहुंच रहे हैं। इन स्वीमिंग पूलों में मानक पूर्ण न होने से घटनाएं घट रही हैं, जिसको लेकर बीते वर्ष दो बच्चों की स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई थी, लेकिन घटनाओं के बाद भी संचालकों ने सबक नहीं लिया। इसके बावजूद स्वीमिंग पूलों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम गाेविंद मौर्य ने पहले स्वीमिंग पूल के संचालकों को नोटिस भिजवा कर मानक पूर्ण करने के निर्देश दिए, लेकिन स्वीमिंग पूल संचालकों ने मानकों की अनदेखी करते हुए संचालन जारी रखा। सोमवार को एसडीएम ने तीन और बुधवार को हाफिजगंज और हरहरपुर मटकली के स्वीमिंग पूलों पर सरकारी ताला लगाकर सील कर दिया है। एसडीएम ने पूल संचालकों को कहा है कि अपने-अपने स्वीमिंग पूलों के मानक पूर्ण कर अभिलेखों की जांच कराने के बाद ही प्रशासन उन्हें अनुमति देगा। यदि किसी ने बिना मानक पूर्ण किये ही स्वीमिंग चलाने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed