{"_id":"615768f28ebc3eb5dc29c04e","slug":"two-more-deaths-due-to-dengue-received-after-two-days-bareilly-news-bly4614926112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद मिली डेंगू से दो और मौत की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद मिली डेंगू से दो और मौत की जानकारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 सितंबर को हुई थी मौत, मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल का जवाबतलब
विज्ञापन
बरेली। दो दिन पहले डेंगू से दो और मौत हो गईं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब उन्हें पोर्टल पर अपडेट किया गया। इस मामले में भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज और एक निजी अस्पताल से जवाब मांगा गया है।
भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में 29 सितंबर को 58 वर्षीय महिला और पीलीभीत बाईपास के निजी अस्पताल में भर्ती 20 वर्षीय युवक की मौत हुई थी। दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी भनक नहीं लगी। शुक्रवार को एपिडेमियोलॉजिस्ट ने मरीजों के परिजनों को कॉल की तो इसका पता चला। इसके बाद उन्होंने सीएमओ को इसकी जानकारी दी और डेथ ऑडिट रिपोर्ट लेकर पोर्टल पर अपडेट किया।
बता दें कि 16 सितंबर को भोजीपुरा के डेंगू पीड़ित एक बच्चे की मौत हुई थी। तब भी स्वास्थ्य विभाग को 21 सितंबर को सूचना मिली थी। अब फिर मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। दोनों मृतकों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी भेजी गई है।

नौ डेंगू, 15 मलेरिया के मरीज
शुक्रवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई बुखार के मरीजों की रैपिड जांच में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिनकी एलाइजा जांच कराई गई तो नौ लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। इसमें बिथरी, सीबीगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज के रहने वाले शामिल हैं। मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें निजी, सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू करा दिया गया है। उधर, मलेरिया के 15 मरीज मिले हैं। इसमें आठ विवैक्स और सात फेल्सीपेरम से पीड़ित हैं।मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल का जवाबतलब किया है। आईडीएसपी सेल की निगरानी में मौत की जानकारी मिली है। सभी टीमों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. बलबीर सिंह, सीएमओ