फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more deaths due to dengue received after two days

दो दिन बाद मिली डेंगू से दो और मौत की जानकारी

Sat, 02 Oct 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two more deaths due to dengue received after two days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

29 सितंबर को हुई थी मौत, मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल का जवाबतलब

विज्ञापन
बरेली। दो दिन पहले डेंगू से दो और मौत हो गईं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब उन्हें पोर्टल पर अपडेट किया गया। इस मामले में भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज और एक निजी अस्पताल से जवाब मांगा गया है।
भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में 29 सितंबर को 58 वर्षीय महिला और पीलीभीत बाईपास के निजी अस्पताल में भर्ती 20 वर्षीय युवक की मौत हुई थी। दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी भनक नहीं लगी। शुक्रवार को एपिडेमियोलॉजिस्ट ने मरीजों के परिजनों को कॉल की तो इसका पता चला। इसके बाद उन्होंने सीएमओ को इसकी जानकारी दी और डेथ ऑडिट रिपोर्ट लेकर पोर्टल पर अपडेट किया।
विज्ञापन

बता दें कि 16 सितंबर को भोजीपुरा के डेंगू पीड़ित एक बच्चे की मौत हुई थी। तब भी स्वास्थ्य विभाग को 21 सितंबर को सूचना मिली थी। अब फिर मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। दोनों मृतकों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ डेंगू, 15 मलेरिया के मरीज

शुक्रवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई बुखार के मरीजों की रैपिड जांच में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिनकी एलाइजा जांच कराई गई तो नौ लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। इसमें बिथरी, सीबीगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज के रहने वाले शामिल हैं। मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें निजी, सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू करा दिया गया है। उधर, मलेरिया के 15 मरीज मिले हैं। इसमें आठ विवैक्स और सात फेल्सीपेरम से पीड़ित हैं।

मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल का जवाबतलब किया है। आईडीएसपी सेल की निगरानी में मौत की जानकारी मिली है। सभी टीमों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. बलबीर सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed