{"_id":"61141cdf8ebc3ef39f043041","slug":"two-more-days-will-be-excavated-at-patel-chowk-bareilly-news-bly456039556","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों तक और होगी पटेल चौक पर खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों तक और होगी पटेल चौक पर खोदाई
विज्ञापन
खोदाई के चलते अयूब खां चौराहा से नगर निगम जाने वाला बंद मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान नगर निगम से पटेल चौक जाने वाला रोड रहेगा बंद
विज्ञापन
मंगलवार को ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के शुरू कर दी थी खोदाई
बरेली। पटेल चौक पर सीवर लाइन कनेक्शन के लिए खोदाई के चलते नगर निगम की ओर से पटेल चौक आने-जाने वाला ट्रैफि क रोक दिया गया है। अगले दो दिनों तक यहां खोदाई जारी रहने से ट्रैफिक बंद रहेगा। ट्रैफिक रुकने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बरेली कॉलेज चौराहे पर जाम भी लग रहा है।
पटेल चौक और यहां से चौकी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ खोदाई होने की वजह से लोग पहले से ही दिक्कत झेल रहे हैं। मंगलवार को ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के सीवर लाइन कनेक्शन के लिए भी पटेल चौक पर खोदाई शुरू करा दी। इससे नगर निगम से पटेल चौक की तरफ जाने वाला रोड बंद हो गया है। लिहाजा नावल्टी चौराहा, पुराना रोडवेज बस अड्डा और बरेली कॉलेज गेट से रामपुर बाग होते हुए चौकी चौराहे की ओर जाने वाले रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है और जाम लगने लगा है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह से ही पटेल चौक से चौकी चौराहा की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर नाला खोदाई का काम शुरू हुआ है। खोदाई में निकलने वाली मिट्टी को सड़क पर ही इकट्ठा कर दिया गया है। इस वजह से यहां ट्रैफिक रेेंगते हुए निकल पाता है। आगे चौकी चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग रहा है। दिनभर लोग भीषण जाम का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के शुरू कर दी थी खोदाई बरेली। पटेल चौक पर सीवर लाइन कनेक्शन के लिए खोदाई के चलते नगर निगम की ओर से पटेल चौक आने-जाने वाला ट्रैफि क रोक दिया गया है। अगले दो दिनों तक यहां खोदाई जारी रहने से ट्रैफिक बंद रहेगा। ट्रैफिक रुकने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बरेली कॉलेज चौराहे पर जाम भी लग रहा है।