{"_id":"6793654c411447cd650f9b27","slug":"two-month-old-child-dies-father-accuses-anm-of-giving-wrong-vaccine-in-bareilly-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो माह के बच्चे की मौत, पिता ने एएनएम पर लगाया गलत टीका लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो माह के बच्चे की मौत, पिता ने एएनएम पर लगाया गलत टीका लगाने का आरोप
Fri, 24 Jan 2025 03:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Jan 2025 03:33 PM IST
सार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दो माह के बच्चे की मौत हो गई। उसके पिता ने आरोप लगाया कि एएनएम द्वारा गलत टीका लगाने से बच्चे की जान गई है।
विज्ञापन
टीकाकरण (प्रतीकात्मक)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर में नियमित टीकाकरण के 24 घंटे के भीतर दो माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर एएनएम पर गलत टीका लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
रहपुरा जागीर निवासी सत्यवीर ने तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे एएनएम ने उनके दो माह के बेटे को टीका लगाया था। घर आने के बाद शाम को बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। एएनएम पर गलत टीका लगाकर बच्चे को मारने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एएनएम के मुताबिक, बुधवार को क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी टीका लगाया था, वे सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन