फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two modified bikes seized four vehicles fined for use of pressure horn in Bareilly

प्रेशर हॉर्न बजाने पर कार्रवाई: ट्रैफिक पुलिस ने चार वाहनों का किया चालान, दो मोडिफाइड बुलेट सीज

Mon, 25 Dec 2023 08:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 08:26 AM IST
सार

बरेली में यातायात पुलिस ने रविवार को मोडिफाइड दो बुलेट बाइक को सीज कर दिया। वहीं प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर चार वाहनों का चालान भी किया गया।

विज्ञापन
Two modified bikes seized four vehicles fined for use of pressure horn in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को अब मोडिफाइड वाहनों के साथ प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहनों की याद आ गई है। रविवार को मोडिफाइड दो बुलेट बाइक को सीज कर दिया गया। प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर चार वाहनों का चालान भी किया गया।

विज्ञापन


रविवार को एआरटीओ संदीप जायसवाल, आरआई मानवेंद्र सिंह, पीटीटो आरिफ खान और मुन्ना लाल ने अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग में 11, बिना हेलमेट 59, बिना सीट बेल्ट 32 वाहनों का चालान किया गया। सड़क पर रांग साइड वाहन चलाते पकड़े जाने पर सात के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


इस दौरान आठ ट्रकों का भी ओवर लोडिंग में चालान किया गया। वहीं शहर में 10 स्थानों पर प्रदूषण जांच केंद्रों की क्रियाशीलता की जांच की गई। मशीनों की जांच पड़ताल के साथ यहां जांच के लिए प्रतिदिन आने वाले वाहनों के बारे में भी जानकारी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को काटे गए थे 32 वाहनों के चालान 
यातायात पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक शिवराज सिंह के निर्देशन में चेकिंग अभियान के दौरान 32 वाहनों का चालान किया गया। इनमें ज्यादातर स्कूल वाहन शामिल हैं। इसके अलावा बाइक पर तीन सवारियां, बिना हेलमेट और बिना सील बेल्ट ड्राइव के मामले भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed