{"_id":"66f9cb9dad53d9683b0b0014","slug":"two-modern-vehicle-testing-centers-will-be-built-in-the-district-work-on-one-has-started-bareilly-news-c-4-lko1018-491839-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिले में बनेंगे दो अत्याधुनिक वाहन जांच केंद्र, एक का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिले में बनेंगे दो अत्याधुनिक वाहन जांच केंद्र, एक का काम शुरू
Mon, 30 Sep 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। वाहनों की फिटनेस के लिए अब आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वाहनों की फिटनेस की जांच का जिम्मा निजी कंपनियों को सौंप दिया गया है। जिले में दो अत्याधुनिक ऑटो टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) बनाए जाएंगे। एक का काम शुरू भी हो गया है। जनवरी से ये सेंटर काम करने लगेंगे। ऐसे में अगर वाहन पूरी तरह से फिट नहीं होगा तो फिटनेस सार्टीफिकेट भी नहीं मिल सकेगा।
परिवहन विभाग वाहनों के पंजीकरण नंबर जारी करने का काम पहले ही शोरूम संचालकों को सौंप चुका है। अब फिटनेस का काम भी निजी हाथों में दिया जा रहा है। अब तक वाहनों की फिटनेस जांच मैनुअल रूप से परिवहन विभाग ही करता है। आधुनिक मशीनें न होने के कारण तमाम कमियों के बावजूद वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र मिल जाता है। एटीएस पूरी तरह से अत्याधुनिक और कंप्यूटराइज्ड होंगे। फिटनेस से पहले वाहन की छोटी से छोटी खामी को भी पकड़ लेंगे।
ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के बाद सेंसरयुक्त मशीनों के जरिये वाहन की जांच की जाएगी। पूरी तरह खरा उतरने पर ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। एक सेंटर की स्थापना पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
फिटनेस फीस
भारी वाहन- 12,500 रुपये
मध्यम वाहन-10,000 रुपये
हल्के वाहन-7,500 रुपये
थ्री व्हीलर-3,500 रुपये
टू व्हीलर-1,000 रुपये
जिले में दो एटीएस की स्थापना की जा रही है। यहां फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने से पहले वाहनों की अत्याधुनिक और कंप्यूटराइज्ड मशीनों से जांच की जाएगी। जो वाहन इसमें खरे उतरेंगे, उनको ही प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। - मनोज कुमार, एआरटीओ प्रशासन