फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two miscreants arrested in an encounter in Bareilly

बरेली: दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान सिपाही पर की थी फायरिंग

Tue, 12 Apr 2022 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Apr 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in an encounter in Bareilly
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बरेली के इज्जतनगर में चेकिंग के दौरान सिपाही श्यामसुंदर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव लुहार नगला निवासी बदमाश अबरार और शकील को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ के दौरान की गई। इसमें अबरार के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


गोकशी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार रात इज्जतनगर में लालपुर के पास नहर किनारे सिपाही श्याम सुंदर और ऋषभ यादव को पिकेट ड्यूटी पर लगाया था। शुक्रवार सुबह करीब 3:55 बजे दो बाइक पर पांच बदमाश वहां से गुजरे तो उन लोगों ने टॉर्च दिखाकर चेकिंग के लिए रुकने को कहा। इस पर पीछे वाली बाइक पर बैठे बदमाश ने फायर कर दिया। 
विज्ञापन


गोली लगने से सिपाही श्याम सुंदर घायल हो गए। इसी बीच ऋषभ ने बदमाशों की एक बाइक लात मारकर गिरा दी। इस पर आगे वाली बाइक पर जा रहे बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई फायर कर दिए। इसका फायदा उठाकर सभी बदमाश वहां से भाग निकले। इस मामले में सिपाही ऋषभ की ओर से थाना इज्जतनगर में पांच बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इन बदमाशों ने बिथरी के गांव उगनपुर में चोरी की थी। वहां से लौटने के दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग करके भाग निकले थे। भागते वक्त बदमाशों ने अपने हथियार जंगल में छिपा दिए थे। मंगलवार को जब वे अपने हथियार लेने आए तो भगवानपुर तिराहे पर नहर के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ करके तीन अन्य साथियों के
बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed