फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two men killed due to two bikes collided head-on in Shahjahanpur

दर्दनाक हादसा: आमने-सामने टकराईं बाइकें, दो युवकों की मौत; सुनसान जगह होने से काफी देर सड़क पर तड़पते रहे

Tue, 23 Dec 2025 10:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 10:27 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। वंडियाकलां मार्ग पर दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दो बच्चे घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
two men killed due to two bikes collided head-on in Shahjahanpur
मुस्तफा और बलराम के फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के वंडियाकलां मार्ग पर स्थित खेड़ाबझेड़ा गांव के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के रुदौली गांव निवासी 20 वर्षीय मुस्तफा व दूसरी बाइक पर सवार जैतीपुर थाना क्षेत्र के छेदापट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय बलराम की मौत हो गई। मुस्तफा की बाइक पर बैठे दो बच्चे फैजल व मजहबी घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुस्तफा बाइक से अपनी चाची गुलशन, उनकी चार वर्षीय बेटी फैजल व छह वर्षीय महजबी के साथ जैतीपुर के नवादा मोड़ से होते हुए तिलहर की ओर जा रहा था। दूसरी ओर से जैतीपुर थाना क्षेत्र के छेदापट्टी गांव निवासी बलराम अपने चाचा 45 वर्षीय कल्याण उर्फ कल्लू के साथ आ रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार बंडिया मार्ग पर खेड़ाबझेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी आपस में टकरा गए। सुनसान जगह होने के चलते काफी देर तक घायल सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे।
विज्ञापन


इस बीच वहां से गश्त के दौरान निकले हेड कांस्टेबल अजय राणा व नवीन पवार ने घायलों को देख अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही घायलों को किनारे किया। उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस बुलवाई और घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीधा बरेली भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के अस्पताल में तोड़ा दम 
देर रात बरेली के एक निजी अस्पताल में घायल मुस्तफा और बलराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी का उपचार चल रहा है। उनकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मौत की खबर आते ही दोनों परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। बरेली पहुंचे परिजनों का शवों को देख रोते-रोते हाल बेहाल हो गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घायलों का बरेली में इलाज चल रहा है। शवों का पोस्टमाॅर्टम भी बरेली में किया गया है।

बाइक फिसलने से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल
तिलहर क्षेत्र के गणेशपुर गांव के हीरा लाल मंगलवार को सुबह बाजार जाते वक्त लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के सामने बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed