फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two men arrested for stealing diesel from vehicles parked at Dhaba in Bareilly

Bareilly News: हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े ट्रकों से करते थे डीजल चोरी, दो युवक गिरफ्तार, 390 लीटर तेल बरामद

Tue, 30 Jul 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 05:36 PM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी कार से डीजल से भरी कई केन बरामद हुईं। पूछताछ में पता लगा कि ये युवक ढाबों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते थे। 

विज्ञापन
two men arrested for stealing diesel from vehicles parked at Dhaba in Bareilly
आरोपियों की कार से बरामद हुईं केन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में ढाबों व होटलों के बाहर कार खड़ी कर वाहनों का डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से डीजल से भरी कई केन मिलीं। गिरोह के दो चोर मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस जुटी है। यह गिरोह कई जिलों में घूमकर डीजल चोरी करता था। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि इलाके में हाईवे किनारे ट्रकों से डीजल व अन्य सामान की चोरी के मामले सामने आ रहे थे। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ सैंथल से राजघाट जाने वाले रास्ते पर एक कार को रोका, जिसमें बैठ चार युवक कार को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

केनों में मिला चोरी का 390 लीटर डीजल 
कार की तलाशी लेने पर डीजल से भरी केन बरामद हुईं, जिनमें 390 लीटर डीजल था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राज निवासी नौआ नगला, मोहन स्वरूप निवासी गांव हरहरपुर मटकली थाना हाफिजगंज बताया। आरोपियों के दो साथी फरार हो गए। इनके नाम शिवम और पंकज हैं। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

पुलिस के अनुसार ढाबों व होटलों के बाहर ट्रकों को खड़ा करके जब ड्राइवर सो जाते हैं तो यह लोग अपनी कार उस वाहन के बराबर में लगा देते हैं। डीजल टंकी का लॉक तोड़कर यह लोग उस वाहन का डीजल पाइप से खींच लेते हैं। आमतौर पर ट्रक वाले दूसरे प्रदेशों के होते हैं तो वह रिपोर्ट लिखाने भी नहीं आते। वहीं आरोपी चोरी के डीजल को ढाबों व अन्य जगह कम दाम में बेच देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed