{"_id":"6aa461edf2245b854f02652a","slug":"two-members-of-a-buffalo-stealing-gang-arrested-one-shot-in-the-leg-bareilly-news-c-4-bly1015-964792-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भैंस चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भैंस चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Sat, 12 Sep 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से पशु चोरी में प्रयुक्त पिकअप, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। गिरोह के तीन अन्य सदस्य मौका पाकर भाग गए।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि नौगवां निवासी अनोखेलाल ने पांच सितंबर को थाने में भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु चोरी गिरोह के सदस्य पैगानगरी से नदी की ओर जाने वाले खड़ंजे के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी उस्मान और भोट थाना क्षेत्र के गांव महेशपुरा निवासी रईस बताए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों राशिद, चुनन और फरीद के साथ मिलकर पशु चोरी करने की बात स्वीकार की है। उस्मान के दाहिने पैर में गोली लगी है। सीओ ने बताया कि मौके से भागने वाले तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।