फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two meat shops closed in Bandia, notice to seven

Bareilly News: बंडिया में मांस की दो दुकानें बंद कराई, सात को नोटिस

Tue, 20 Jun 2023 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two meat shops closed in Bandia, notice to seven
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बंडिया में बगैर लाइसेंस चल रही मांस की दो दुकानें बंद कराईं और उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कराने की तैयारी है। मानकों को दरकिनार कर कारोबार कर रहे सात मांस विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला अभिहीत अधिकारी धर्मराज मिश्र के मुताबिक 18 जून को सीबीगंज के बंडिया स्थित मांस प्रतिष्ठानों का क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमनाथ कुशवाहा ने निरीक्षण किया था। बगैर लाइसेंस चल रहे शाहजहां चिकन शॉप और माजिद चिकन शॉप को बंद कराया। प्रकरण पर न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

साथ ही, लाइसेंस धारक नदीम मीट शॉप, सोहेल खां मीट शॉप, साबिर मीट शॉप, असलम मीट शॉप, निजाम नीट शॉप, आसिफ मीट शॉप, जाबिर मीट शॉप को खाद्य सुरक्षा के मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, महापौर उमेश गौतम ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी हरपाल सिंह, अपर नगर स्वास्थ्य अधिकारी संचित शर्मा, सीवीओ डॉ. आदित्य तिवारी को पत्र जारी कर बंडिया में चल रही मांस की दुकानों को सील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed