फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two leopards were seen on the road near the canal villager made a video in Bareilly

Bareilly News: हाफिजगंज इलाके में दहशत बरकरार, नहर किनारे रोड पर दिखे दो तेंदुए, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

Thu, 24 Jul 2025 09:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 09:16 PM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में तेंदुए की दहशत बरकरार है। इलाके में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। बुधवार रात गांव सनेकपुर के पास नहर किनारे रोड पर दो तेंदुए देख गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Two leopards were seen on the road near the canal villager made a video in Bareilly
नहर किनारे रोड पर दिखे तेंदुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात गांव सनेकपुर नहर के पास दो तेंदुए देखे गए। गांव के एक युवक ने तेंदुओं को देख दूर से वीडियो बना लिया। तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


हाफिजगंज क्षेत्र में एक माह पूर्व बंद खेतान फैक्टरी में तेंदुआ देखा गया था। फैक्टरी के चौकीदार ने उसका वीडियो बनाकर वन विभाग को दिया था। जिसके बाद फैक्टरी परिसर में दो पिंजरे व कैमरे भी लगा दिए गए, लेकिन तेंदुआ अब तक नहीं पकड़ा जा सका। 
विज्ञापन


तेंदुआ आसपास के गांवों में लगातार देखा जा रहा है। मंगलवार को गांव पंडरी नौमहला के किसान नरायनदास खेत में खाद लगा रहे थे, तभी तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ उन्हे छोड़कर भागा। हालांकि वन विभाग ने इसे सियार का हमला बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत
बुधवार रात पंडरी के पड़ोसी गांव सनेकपुर के बाहरी क्षेत्र में नहर किनारे रोड पर दो तेंदुए देखे गए। गांव के तालिब हुसैन व उनके साथियों ने तेंदुए को रोड पर देखा। उस पर रोशनी मारी तो उन्हें दो तेंदुए दिखे। शोर मचाने पर तेंदुए खेतों में चले गए। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। 

रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बाहर से टीमों को भी बुलाया जा रहा है जो तेंदुए की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से अपील की है कि वह लोग खेतों की तरफ अकेले न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed