Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two lakh diabetes patients and eight thousand cancer patients will get relief.

Bareilly News: डायबिटीज के दो लाख और कैंसर के आठ हजार मरीजों को मिलेगी राहत

Mon, 02 Feb 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two lakh diabetes patients and eight thousand cancer patients will get relief.
बरेली। कैंसर, डायबिटीज समेत दुर्लभ रोगों के इलाज के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं की कीमत घटने का लाभ प्रत्यक्ष रूप से मरीजों को मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कैंसर के करीब आठ हजार और डायबिटीज के एक लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। ये रोजाना दवा का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी के मुताबिक, इनकी दवा का सलाना कारोबार करीब दो सौ करोड़ (कैंसर 50 करोड़, डायबिटीज 150 करोड़) रुपये का है। दवाएं सस्ती होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को खासी राहत मिलेगी। इसके अलावा दुर्लभ रोग जैसे मस्कुलर एस्ट्रॉफी, गुलियन बेरे सिंड्रोम आदि का सस्ता इलाज मुहैया कराने की घोषणा का लाभ मरीज को मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

--
बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
निजी क्षेत्र के सहयोग से मेडिकल हब बनाने की घोषणा से बरेली को खासा लाभ होगा। बरेली मंडल समेत उत्तराखंड और नेपाल से भी मरीज यहां इलाज कराने आते हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी, ट्राॅमा केयर और जेरियाट्रिक सेंटर बनाकर क्षमता 50 फीसदी बढ़ाने से मरीजों की महानगरों की दौड़ थम सकती है। आयुष क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट का लाभ राजकीय और निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों में पढ़ रहे दस हजार विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समावेशी सिसटम तैयार करना सरकार की प्राथमिकता
देश में मजबूत, समावेशी और आधुनिक हेल्थकेयर सिस्टम तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। बजट में इलाज, रिसर्च, मेडिकल टूरिज्म, आयुष और जिला स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को छूने की कोशिश की गई है। - डॉ. विनोद पागरानी, वरिष्ठ चिकित्सक
दवाओं के दाम कम होने का लाभ मरीजों को मिलेगा। इसकी सघन निगरानी होनी चाहिए, क्योंकि दवाओं की एमआरपी पहले से ही बढ़ी है। इंपोर्ट ड्यूटी अगर कम की गई तो उससे मरीजों को लाभ होगा, यह नहीं कह सकते। - डॉ. आरके चितलांगिया, वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ

बजट अथक मेहनत से जन कल्याण के लिए बनाया जाता है, लेकिन इसके क्रियान्वयन की समीक्षा होनी चाहिए। मेडिकल टूरिज्म और सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन को बढ़ावा देना सकारात्मक कदम है। - डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, अध्यक्ष, बरेली नर्सिंग होम एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed