फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two killed, two scorched due to lightning

बिजली गिरने से दो की मौत, दो झुलसे

Thu, 23 Sep 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two scorched due to lightning
बारिश में ढहा मकान।

खेत में निराई के दौरान भमोरा के गांव सिरसा में हुआ हादसा
विज्ञापन

पेड़ के नीचे खड़े अन्य लोगों को भी लगे झटके, उछलकर गिरे

भमोरा। खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से मिलक मझारा के रहने वाले 36 वर्षीय शेर सिंह और 30 वर्षीय करन की मौत हो गई। वहीं, सिरसा निवासी 35 वर्षीय राजेश उर्फ छोटे और प्रमोद गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भमोरा के गांव सिरसा में रहने वाले जितेंद्र के बल्लिया-दातागंज रोड स्थित गोभी के खेत में बुधवार दोपहर मिलक मझारा के शेर सिंह, करन, चंद्रभान, जितेंद्र, धर्मेंद्र, उनका साला प्रमोद, राकेश, प्रदीप और विनोद समेत करीब एक दर्जन मजदूर निराई कर रहे थे। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश होने पर सभी मजदूर अलग-अलग पेड़ों के नीचे जाकर खड़े हो गए। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ वहां खड़े बकैन के पेड़ पर बिजली गिर पड़ी। उसके नीचे खड़े शेर सिंह, करन और प्रमोद बिजली की चपेट में आ गए। बिजली के धमाके की आवाज सुनकर डरे अन्य मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। मगर उन लोगों को जमीन पर पड़ा देखकर खेत मालिक जितेंद्र और अन्य मजदूर तीनों घायलों को उपचार के लिए बल्लिया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां शेर सिंह और करन को मृत घोषित कर दिया गया। प्रमोद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

पिता उछलकर दूर गिरे, बेटा झुलसा

पास ही सिरसा निवासी राममूर्ति लाल अपनी पत्नी अंबरवती, बेटे राजेश उर्फ छोटे, अमित, सुधीर और बेटी हिमांशी के साथ धनिया काट रहे थे। राममूर्ति ने बताया कि बारिश आने पर वह उसी पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए, जहां शेर सिंह और करन खड़े थे। परिवार के बाकी सभी सदस्य एक काली पन्नी तानकर उसके नीचे बैठ गए। राममूर्ति के मुताबिक बिजली उस पन्नी पर भी गिरी, जिसके नीचे उनका परिवार बैठा था। इससे उनका बेटा राजेश उर्फ छोटे बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। झटका लगने से वह भी उछलकर दूर जा गिरे। उनके पास खड़े अन्य लोगों को भी बिजली के झटके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत मजदूरी से चलता था परिवार

शेर सिंह के परिवार में पत्नी प्रवेश कुमार और तीन बच्चे हैं। जमीन बहुत कम होने के चलते शेर सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मगर उनकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। करन चार भाई हैं और उनमें सबसे छोटे थे। उन लोगों के पास सिर्फ ढाई बीघा जमीन है। इस वजह से वह भी मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।

फरीदपुर में बिजली गिरने से भैंस की मौत
फरीदपुर। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए तो कहीं यह बारिश कहर बनकर टूटी। इलाके के गांव जेड में बुधवार दोपहर तीन बजे बिजली गिरने से खेत में चर रही सत्यपाल की भैंस की मौत हो गई। इस दौरान सत्यपाल भी कुछ ही दूरी पर बैठे थे, इससे वह भी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed