फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two kanwariya died by drowned at atena ganga ghat in badaun

बदायूंः अटेना गंगा घाट पर दो कांवड़ियों की डूबकर मौत, मैनपुरी से आए थे जल भरने

Wed, 10 Mar 2021 06:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 10 Mar 2021 06:52 PM IST
सार

-दोनों अपने साथियों के साथ अटेना गंगा घाट पर जल भरने आए थे
-अचानक गहरे पानी में जाने से दोनों कांवड़िए डूब गए

विज्ञापन
two kanwariya died by drowned at atena ganga ghat in badaun
सुबोध (बाएं) और अमरजीत (दांए) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उसहैत थाना क्षेत्र के अटेना गंगाघाट पर बुधवार को गंगा नदी में डूबकर मैनपुरी जिले के दो कांवड़ियों की मौत हो गई। दोनों कांवड़िये अपने 27 साथियों के साथ महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए गंगाजल भरने आए थे। दोपहर में गंगा स्नान के दौरान ये हादसा हो गया। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों के शव मोरचरी में रखवा दिए हैं।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मैनपुरी जिले के बिछुआ थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी अमरजीत (20) पुत्र आशाराम और इसी थाना क्षेत्र के ही गांव सिगारपुर निवासी सुबोध शाक्य (26) पुत्र पंछीलाल अपने करीब 27 लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से अटेना गंगा घाट पर जल भरने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी कांवड़िये गंगा स्नान कर रहे थे। नहाते हुए अचानक अमरजीत और सुबोध गहरे पानी में चले गए। वह डूबने लगे तो बचने को चिल्लाए। कुछ साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों डूब गए। 
विज्ञापन


इसकी सूचना पर तुरंत इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों को लगाकर दोनों युवकों की तलाश कराई। उन्हें खोजने में करीब एक घंटा लग गया। तब कहीं उन्हें बाहर निकाला जा सका। जीवित होने की उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके परिवारवालों को सूचना दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरजीत को बचाने में सुबोध की गई जान
अटेना गंगा घाट पर स्नान के दौरान सबसे पहले अमरजीत गहरे पानी में डूबा था। प्रत्यक्षदर्शी साथियों के मुताबिक सभी कांवड़िये गंगा किनारे स्नान कर रहे थे, लेकिन अमरजीत और सुबोध कुछ अंदर चले गए। वहां एक गहरा कुंड था। इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। 

सबसे पहले अमरजीत पानी में डूबा। उसके नजदीक सुबोध नहा रहा था। इससे वही अमरजीत को बचाने के लिए आया था। जबकि अन्य साथी गंगा किनारे थे। जब तक उन्होंने चीखपुकार की। तब तक सुबोध उसके पास पहुंच गया। उसने अमरजीत को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों भंवर में फंस गए और गहरे पानी में डूबते चले गए। ये हादसा देखकर उनके साथियों के होश उड़ गए। बताते हैं कि इस दौरान सुबोध का छोटा भाई विवेक भी मौजूद था। वह अपने भाई को बचाने के लिए चीख रहा था। गहरे पानी के आगे उन्हें बचाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। 

प्रधानी लड़ना चाहता था सुबोध, खुशदिल था अमरजीत
मूल रूप से मैनपुरी जिले के थाना बिछुआ क्षेत्र के ग्राम सिगारपुर निवासी सुबोध चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने गांव में एक दुकान चलाता था, अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था लेकिन उसके गांव की एससी सीट हो गई। इससे प्रधानी का चुनाव लड़ने का उसका सपना अधूरा रह गया। साथी बताते हैं कि अमरजीत काफी खुशदिल था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह रास्ते भर हंसी मजाक करता आया था। उसकी मौत से उसके साथियों को भी गहरा दुख है। 


- मैनपुरी जिले से 27 लोग जल भरने आए थे। इनमें दो युवकों की गंगा में डूबकर मौत हो गई है। जब उन्हें निकाला था, तब वह जीवित लग हो रहे थे। उन्हें आननफानन जिला अस्पताल लाया गया लेकिन यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवारवाले आ रहे हैं। उसके बाद ही पोस्टमार्टम कराए जाएंगे। - चेतराम वर्मा, इंस्पेक्टर उसहैत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed