फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Junior Engineers and others Held Responsible for Satellite Drain Tragedy in Bareilly

Bareilly: सेटेलाइट नाला हादसे में दो जेई, सफाई नायक, सुपरवाइजर और ठेकेदार दोषी, ब्लैकलिस्ट हो सकती है फर्म

Sun, 05 Apr 2026 04:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 04:28 PM IST
सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के समीप खुले नाले में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में जांच कमेटी ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट सौंप दी है। नगर आयुक्त ने इसकी पुष्टि करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
 

विज्ञापन
Two Junior Engineers and others Held Responsible for Satellite Drain Tragedy in Bareilly
नाले में गिरकर हुई थी युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास खुले नाले में गिरकर हरदोई निवासी तौहीद की मौत के मामले में दो अवर अभियंता (जेई), सफाई नायक, सुपरवाइजर और ठेकेदार दोषी पाए गए हैं। 24 मार्च को हादसे के बाद नगर निगम की ओर से गठित कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और विभागीय लापरवाही को हादसे की वजह माना गया है। कमेटी ने जांच में पाया कि घटनास्थल पर नाले को ढकने या वहां चेतावनी बोर्ड लगाने का कोई प्रबंध नहीं किया गया था। ठेकेदार की फर्म ने काम के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। अब उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं, पर अंदरखाने कार्रवाई शुरू
जांच रिपोर्ट सार्वजनिक तो नहीं की गई है, पर उसके आधार पर सुपरवाइजर और सफाई नायक के विरुद्ध तत्काल निलंबन और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। दोषी पाए गए दोनों जेई के खिलाफ विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। निगम से जुडे सूत्रों के मुताबिक, चार पन्नों की जांच रिपोर्ट में टीम ने ऐसे हादसे रोकने के लिए नालों पर संकेतक व चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग कराने आदि के सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त संजीय कुमार मौर्य ने बताया कि कमेटी ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है, उसको देखा जा रहा है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed