फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two including NRLM district manager died due to dengue, 13 new patients found

Bareilly News: डेंगू से एनआरएलएम के जिला प्रबंधक समेत दो की मौत, 13 नए मरीज मिले

Fri, 20 Oct 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 20 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two including NRLM district manager died due to dengue, 13 new patients found
बरेली। डेंगू अब जानलेवा हो गया है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जिला मिशन प्रबंधक समेत दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई। वहीं, डेंगू के 13 नए मरीज भी मिले हैं। 71 डेंगू संदिग्धों के एलाइजा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। छह दिन में जिले में डेंगू के 136 मरीज मिल चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने और इलाज को लेकर अब तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

जिले में 16 डेंगू संदिग्धों की मौत हो चुकी है पर एलाइजा जांच के अभाव में स्वास्थ्य महकमा इसे मानने को तैयार नहीं है। सेटेलाइट बस अड्डे के पास रहने वाले अतुल कुमार राष्ट्रीय आजीविका मिशन में जिला मिशन प्रबंधक थे। चार-पांच दिन पहले उनको तेज बुखार आया था। निजी लैब में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। वह निजी अस्पताल में ही इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार न होने पर परिजन मंगलवार को उन्हें दिल्ली ले गए। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे अतुल की दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण डेंगू के चलते ब्रेन में रक्तस्राव को बताया है।
विज्ञापन

दूसरी मौत का मामला बिथरी चैनपुर के गांव नवदिया में सामने आया है। गांव के पूर्व प्रधान हरकिशन के बेटे रूपेश पटेल को तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। उनमें डेंगू जैसे लक्षण थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात रूपेश की मौत हो गई। नवदिया गांव में कई अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू बेकाबू हो रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग बैठकों, आंकड़ों और चिट्ठियों के खेल में उलझा हुआ है। कई दिन पहले डीएम रविंद्र कुमार ने 300 बेड अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। अब तक यहां डेंगू मरीजों के लिए वार्ड नहीं बन सका है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि क्षमता से ज्यादा मरीज आने के कारण यहां व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। उन्होंने 300 बेड अस्पलाल में व्यवस्थाएं शुरू करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखने के साथ कई बार रिमाइंडर भी भेजे हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि 300 बेड अस्पताल में बेड आरक्षित करने और स्टाफ की व्यवस्था के लिए शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

मच्छरजनित बीमारियों पर काबू के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुखार से हुईं संदिग्ध मौतों का ऑडिट कराया जा रहा है। जिलेभर में टीमें लगी हुई हैं। लगातार मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed