फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two illegal colonies demolished.

Bareilly News: दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Sat, 08 Aug 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two illegal colonies demolished.
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को थाना कैंट क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान करीब नौ हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

बीडीए की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि पहली कार्रवाई ग्राम बारीनगला में की गई। यहां वरुण शंखवार की ओर से आरोही एन्क्लेव के नाम से करीब चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भूखंडों का चिह्नांकन, सड़क, गेट और चहारदीवारी बनाई जा रही थी।
विज्ञापन

कैंट इलाके के ही बुखारा रोड पर नेम चंद्र सक्सेना और पोशाकीलाल उपाध्याय की ओर से भी लगभग पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित की जा रही थी। दोनों ही जगह बिना प्राधिकरण की अनुमति से कार्य कराया जा रहा था। इसको लेकर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के अंतर्गत किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के किया गया निर्माण या प्लॉटिंग अवैध माना जाएगा। भवन या भूखंड खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति की पुष्टि अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed