फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two hundred bucks will be collected by dress code strip

दो सौ रुपये जमा करके मिलेगी ड्रेस कोड की पट्टी

Tue, 26 Sep 2017 01:57 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 26 Sep 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two hundred bucks will be collected by dress code strip
दीक्ष्‍ाांत समाराोह की तैयारी

विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए टॉपर्स को ड्रेस कोड के साथ एक पट्टी (उत्तरीय) भी पहननी होगी। टॉपर्स को पट्टी खरीदने की जरूरत नहीं बल्कि यह उनको कैंपस में ही मिल जाएगी, हालांकि उनको इसके लिए दो सौ रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करने होंगे। ड्रेस कोड के साथ यह पट्टी पहनना सभी टॉपर्स के लिए अनिवार्य भी किया गया है। टॉपर्स को भेजे गए बुलावे में यह बात प्रमुखता से लिखी गई है।
विश्वविद्यालय का पंद्रहवां दीक्षांत समारोह छह अक्तूबर को होगा। टॉपर छात्र  सफेद शर्ट और गहरे रंग (काला, नीला, ब्राउन या ग्रे) की पैंट पहनेंगे। टॉपर छात्राएं प्लेन सफेद कुर्ता, गहरे रंग (काला, नीला, ब्राउन या ग्रे) की सलवार या सफेद साड़ी जिसमें रंगीन बार्डर होगा पहनेंगी। स्नातक के छात्र नीली, परास्नातक के छात्र पीली और पीएचडी वाले लाल रंग की पट्टी पहनेंगे।
विज्ञापन


उपाधि शुल्क जमा करना होगा
स्नातक वाले छात्र जिन्होंने उपाधि शुल्क जमा कर दिया है वह शुल्क रसीद लगाकर निशुल्क उपाधि फार्म के साथ  जमा करेेंगे। परास्नातक के जिन छात्रों ने उपाधि शुल्क नहीं जमा किया है तथा पीएचडी, डीलिट, डीएससी के अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के कैश काउंटर पर तीन सौ रुपये उपाधि फार्म  खरीदकर नामांकन विभाग में सत्यापन कराकर उपाधि विभाग में पांच अक्तूबर तक जमा करेंगे। अगले दिन उनको आठ से दस बजे तक उपाधि उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत पता होने से वापस आ रहे निमंत्रण
विश्वविद्यालय ने टॉपर्स को बुलावा भेजना शुरू कर दिया है पर कई के निमंत्रण गलत पता होने के कारण वापस आ गए। अब इनके पते फिर से खंगाले जा रहे हैं ताकि उनको दीक्षांत का निमंत्रण भेेजा जा सके।


 विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का बदला स्वरूप
दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट का स्वरूप बदला गया है। गेट को आकर्षक बनाने के लिए रुहेलखंड परिक्षेत्र को दर्शाते चित्र भी उभारे गए हैं। एक साइड लोक कलाओं और संस्कृति से जुड़ी आकृतियां हैं तो दूसरी साइड में खेलकूद पर्यावरण को दर्शाया गया है। अबतक गेट पर कोई कलाकृति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed