फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two hour shutdown, power supply on Shastri Nagar feeder remained stalled for five hours

Bareilly News: दो घंटे का शटडाउन, शास्त्रीनगर फीडर पर पांच घंटे ठप रही बिजली सप्लाई

Sat, 17 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two hour shutdown, power supply on Shastri Nagar feeder remained stalled for five hours
बरेली। शहर के लोगों ने शुक्रवार को भी बिजली कटौती का सामना किया। शाहदाना उपकेंद्र के शास्त्रीनगर फीडर पर बिजनेस प्लान के तहत काम कराने के लिए दो घंटे का शटडाउन लिया गया, लेकिन यहां पांच घंटे के बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। सिटी और किला फीडरों पर भी लोकल फॉल्ट होते रहे। मलूकपुर और कुंवरपुर, सिटी सब्जीमंडी इलाकों में बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद बिजली गुल होने के बाद शुक्रवार तड़के चार बजे आपूर्ति चालू हो सकी। हरूनगला उपकेंद्र के डोहरा फीडर पर भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

कटरा चांद खां, आजाद नगर, गोकुलधाम कॉलोनी, नवादा शेखान के लोगों ने बृहस्पतिवार को बंच केबल जलने के कारण घंटों कटौती का सामना किया था। हालांकि, शुक्रवार देर रात तक किसी स्थान से बड़े फॉल्ट या बंच केबल जलने के कारण आपूर्ति ठप होने की शिकायत नहीं आई। ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की शिकायतें आती रहीं। सबसे ज्यादा शिकायत मिशन उपकेंद्र के किला फीडर के उपभोक्ताओं की रहीं। संवाद
विज्ञापन


-------
सुभाषनगर में वाहन की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, लाइन टूटी
सुभाषनगर में शुक्रवार तड़के बदायूं रोड पर सर्वोदय नगर के पास किसी वाहन ने पोल को टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और लाइन टूट गई। इस कारण यहां लोगों ने तीन घंटे तक कटौती का सामना किया। बाद में केबल बदलने के बाद आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------
उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मरों की जांच के लिए निकले अधिकारी
बिजली की मांग बढ़ने के बीच ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग का शिकार होने लगे हैं। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रांसफार्मर फुंकते हैं तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में शुक्रवार रात मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने सुभाषनगर, डीडीपुरम, मॉडल टाउन आदि उपकेंद्रों पर पहुंच कर ट्रांसफार्मरों की जांच की। इस दौरान लोड को भी जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed