{"_id":"666101b8ee610c6aac081736","slug":"two-home-guards-fainted-due-to-heat-admitted-bareilly-news-c-4-lko1018-415309-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मी से दो होमगार्ड बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मी से दो होमगार्ड बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे दो होमगार्ड गश खाकर गिर पड़े। इन्हें कई दिन से बुखार था और कमजोरी भी लग रही थी। फिजिशियन के कक्ष के बाहर लाइन में खड़े थे। गर्मी और उमस से बेहाल होकर चक्कर आया तो वे खुद को संभाल नहीं सके।
दोनों में लू के संदिग्ध लक्षण भी मिले हैं। दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक एक होमगार्ड बहोरन लाल कोतवाली में तैनात है। दूसरा होमगार्ड मिश्री लाल विकास भवन में सेवाएं दे रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को काफी भीडभाड़ रही। गर्मी और तेज धूप के चलते बुखार, डायरिया, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे ज्यादा कतार फिजिशियन कक्ष के बाहर लगी थी। दोपहर करीब एक बजे दोनों होमगार्ड बेहोश हुए थे।
डायरिया की चपेट में रहे छह बच्चे वार्ड में भर्ती
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में डायरिया की चपेट में आने वाले बच्चों की कतार कम नहीं हो रही। बुधवार को इलाज के लिए पहुंचे छह बच्चे डायरिया की चपेट में मिले, जिन्हें वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। स्टाफ के मुताबिक भर्ती रहे अन्य 12 बच्चे बुखार से पीड़ित थे।