{"_id":"65173a9800c172fce50b5165","slug":"two-home-guards-cheated-by-pretending-to-register-a-rape-report-bareilly-news-c-4-bly1015-257887-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज बताकर दो होमगार्डों ने कर ली ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज बताकर दो होमगार्डों ने कर ली ठगी
Sat, 30 Sep 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ई-रिक्शा चालक पर दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहकर दो होमगार्ड समेत चार लोगों ने 6.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
शीशगढ़ के खमरिया गांव निवासी मंसूर अली ई-रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने एसएसपी दफ्तर आकर बताया कि गांव के युवक ने उसे कॉल करके बताया कि छह महीने पहले उसके ई-रिक्शा में बैठी महिला ने उस पर छेड़खानी की रिपोर्ट करा दी है। बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के दो होमगार्ड और बहेड़ी के वकील उसके परिचित हैं, वह लोग मामला निपटा देंगे। आरोप है कि इन लोगों ने केस रफा-दफा कराने के नाम पर उससे चार-पांच बार में 6.25 लाख रुपये ले लिए।
आरोपियों ने कुछ दिन बाद उसे एक कागज सौंपा। इसमें लिखा था कि दुष्कर्म की शिकायत पर जांच की गई। इसमें उसे और उसके साथी को निर्दोष पाने की बात लिखी थी। इस जांच रिपोर्ट को उसने दूसरे लोगों को दिखाया तो पता लगा कि बिना किसी शिकायत के ही उससे ठगी कर ली गई है। उसने आरोपियों पर दबाव बनाया तो उन्होंने एक लाख रुपये लौटा दिए, बाकी रकम दबाए बैठे हैं।