{"_id":"69a5dfe8818da9374505b324","slug":"two-groups-clash-over-a-trivial-matter-at-shahdana-square-video-goes-viral-bareilly-news-c-4-vns1074-836878-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाहदाना चौराहे पर मामूली बात पर भिड़े दो समुदाय के लोग, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाहदाना चौराहे पर मामूली बात पर भिड़े दो समुदाय के लोग, वीडियो वायरल
Tue, 03 Mar 2026 10:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:45 AM IST
सार
बरेली के बारादरी थाने के पास शाहदाना चौराहे पर सोमवार को दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ को हटाया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के बारादरी थाने के पास शाहदाना चौराहे पर सोमवार को दो समुदायों के लोग मामूली बात पर भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बैठा लिया। बाद में दोनों पक्षों ने कार्रवाई न करने की गुहार लगाते हुए समझौता कर लिया।
शाहदाना चौराहा से माधोबाड़ी रोड पर होलिका दहन में इस्तेमाल होने वाले गन्ने, जौ की बालियों के फड़ लगते हैं। यहां सोमवार शाम खासी गहमागहमी रही। करीब पौने पांच बजे शाहदाना निवासी नदीम अपना ट्रैक्टर लेकर गंगापुर की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर के आगे एक ठेलागाड़ी जा रही थी। उस पर गंगापुर निवासी इंद्र, रामबाबू, मुकुल व विक्की बैठे थे। ट्रैक्टर का एक पहिया ठेलागाड़ी पर बैठे एक लड़के के पैर में लग गया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। सलमान की नाक पर चोट लगी।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर लाया गया तो यहां भी वह झगड़े पर उतारू हो गए। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों को जब थाने पर बैठाया गया तो उन्होंने आपस में सुलह कर ली। दोनों पक्षों के लोगों समझाकर उनके घर भेज दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन