फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two girls love story both want marry each other in lakhimpur kheri

अजब प्रेम की गजब कहानी: एक-दूजे को दिल दे बैठीं छात्राएं, थाने में बोलीं- हम प्यार करते हैं, शादी करेंगे

Fri, 03 Mar 2023 08:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Mar 2023 08:50 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी से लापता दो छात्राएं गुरुवार को वापस आई गईं। वो दोनों थाने पहुंचीं और पुलिस के सामने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई। 

विज्ञापन
two girls love story both want marry each other in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपनी सहेली को दिल दे बैठी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं और साथ रहने का वादा कर लिया। पांच दिन पहले दोनों छात्राएं घर छोड़कर दिल्ली चली गईं। गुरुवार की देर शाम को दोनों छात्राएं सदर कोतवाली पहुंची। दो छात्राओं ने पुलिस के सामने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी छात्रा और नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। दोनों दोस्त हैं। पांच दिन पहले लापता हो गई थीं। परिजन और पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान एक छात्रा ने गुरुवार को दिल्ली पहुंचकर अपने घरवालों को फोन किया और रुपये मांगे। इसके बाद उक्त छात्रा के परिजन दिल्ली पहुंच गए।

विज्ञापन

परिजन दोनों छात्राओं को दिल्ली से लेकर आ गए। दोनों छात्राएं शाम को सदर कोतवाली लाई गईं, जहां दोनों ने पुलिस ने से कहा कि वे दोनों एक-दूसरे प्यार करती हैं। एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। उन्होंने शादी करने की इच्छा जताई। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों छात्राएं शादी करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed