बरेली में दिल्ली की सीलमपुर निवासी रहीमा ने मजहब बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया। मजहब की दीवारें तोड़कर वह रिद्धि बन गईं और बृहस्पतिवार को शहर के एक मंदिर में बहेड़ी के गांव चुरेली निवासी प्रेमी दीपक के साथ शादी कर ली। दीपक से शादी के बाद रहीमा ने कहा कि वह बालिग हैं। उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से दीपक से शादी की है। अपने परिवार से जान का खतरा भी जताया। दीपक और रहीमा दिल्ली में एक सिलाई फैक्टरी में काम करते थे। दो साल पहले इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम कहानी शुरू हो गई।
इश्क में बदला मजहब: बरेली में दो युवतियों ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में प्रेमियों संग लिए सात फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:33 AM IST
सार
बरेली में शुक्रवार को दो युवतियों ने धर्म परिवर्तन कर अपने-अपने प्रेमी से शादी कर ली। इनमें दिल्ली की रहने वाली रहीमा ने अपना नाम रिद्धि कर लिया, जबकि उत्तराखंड की अलीजा ने मनीषा बनकर प्रेमी संग साथ फेरे लिए। पढ़िए इनकी प्रेम कहानी...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन