{"_id":"6b089d6d134c14f58b0e56bf","slug":"two-friends-go-missing-while-returning-from-school-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106998-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल से आ रहीं दो सहेलियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल से आ रहीं दो सहेलियां लापता
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद पुलिस को युवक पर शक
बहेड़ी। स्कूल से घर लौट रहीं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सहेलियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। मामले में युवक पर दोनों को बाइक पर बैठाकर ले जाने का शक जताया जा रहा है। दोनों परिवारों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी 18 साल की बेटी का गांव की ही एक लड़की से दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे के घर आती-जाती हैं। 25 नवंबर को वह पत्नी के साथ घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं मिली। बेटी के न मिलने पर उसने उसकी सहेली के घर जाकर खोजबीन की तो पता चला कि वह भी स्कूल से घर नहीं लौटी है। इसी दौरान बड़ी बेटी ने बताया कि दोनों गांव के ही युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाती हुई दिखीं। आवाज देने के बावजूद युवक ने बाइक नहीं रोकी। उनका कहना है कि घर में रखे कुछ जेवरात और नकदी भी गायब हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों लड़कियों का पता लगाने के लिए तलाश जारी है। संवाद