Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two friends died his bike collided with tree while going from Bareilly to Nainital

रफ्तार का कहर: बरेली से नैनीताल जाते वक्त बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत

Fri, 17 Jan 2025 07:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 07:46 AM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। नैनीताल जा रहे दो दोस्तों की बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से सड़क पर फिसल गई। बाइक पे़ड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
two friends died his bike collided with tree while going from Bareilly to Nainital
सलीम और जुनैद के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से नैनीताल घूमने निकले चार दोस्तों में से दो की बाइक बहेड़ी-शीशगढ़ रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। बहेड़ी सीएचसी में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी सलीम (23) व जुनैद (24) बस्ती के ही रहने वाले दोस्त अमन व अनस के साथ बृहस्पतिवार शाम चार बजे दो बाइकों से घर से निकले थे। इन्हें शेरगढ़ जाकर और दोस्तों को साथ लेना था और फिर सभी को बाइक से ही नैनीताल जाना था। एक बाइक पर सलीम व जुनैद तो दूसरी पर अमन और अनस सवार थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शीशगढ़ कस्बे से चार किमी पहले गांव जियानगला में सलीम की बाइक फिसलकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। अमन और अनस ने मदद के लिए शोर मचाया तो सड़क किनारे खेतों पर काम करने वाले ग्रामीण आ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशगढ़ थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि दोनों घायलों को एंबुलेंस बुलाकर बहेड़ी सीएचसी भेज दिया। वहां सलीम व जुनैद की मौत हो गई। देर रात उनके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए।

Trending Videos

रफ्तार तेज होने से दूर तक घिसटी बाइक
घटना के समय खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी। मोड़ होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे दोनों काफी दूर तक घिसटते चले गए। बाइक के साथ ये दोनों भी पेड़ से टकरा गए।

सैलून चलाते थे दोनों दोस्त
दोनों दोस्तों की मौत की सूचना पर परिजन व बस्ती के कई लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सलीम व जुनैद दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों सैलून चलाते थे। वहीं, अमन व अनस सिलाई करते हैं। उनके कुछ दोस्त शेरगढ़ में रहते हैं। सभी ने फोन पर बात करके नैनीताल घूमने की योजना बनाई थी। दोस्तों तक पहुंचने से पहले दो दोस्तों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed