फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two firms came to operate the ABC Center, technical evaluation started

Bareilly News: एबीसी सेंटर के संचालन के लिए दो फर्में आई, तकनीकी मूल्यांकन शुरू

Tue, 19 Aug 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two firms came to operate the ABC Center, technical evaluation started
बरेली। नगर निगम के परसाखेड़ा स्थित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर एंड डाग केयर सेंटर के संचालन के लिए दो निजी फर्मों ने हाथ बढ़ाया है। दोनों के टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। सेंटर का निर्माण 1.81 करोड़ रुपये की लागत से जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज ने किया है। निर्माण पूरा होने पर 1 अप्रैल 2025 को भवन का लोकार्पण हो चुका है। अब इसके संचालन के लिए निजी फर्म को जिम्मेदारी दी जानी है। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि दोबार टेंडर निकाले गए, दोनों बार दो-दो ही फर्में आईं। इसलिए अब दूसरी बार में आई दो फर्मों में से ही एक को जिम्मेदारी देने की तैयारी है व शर्ते फर्म जरूरत को पूरा करने के साथ नियमों पर खरी उतरे। उन्होंने बताया कि नया एबीसी सेंटर बनने पर 150 कुत्तों को रखने की क्षमता बढ़ जाएगी। अभी तक सिर्फ 50 कुत्ते रखे जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed