फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two dogs locked in primary school, video goes viral

Bareilly News: प्राथमिक विद्यालय में दो कुत्ते बंद, वीडियो वायरल

Fri, 28 Mar 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two dogs locked in primary school, video goes viral
प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर। संवाद
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के गांव मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को स्कूल स्टाफ क्लास रूम में दो आवारा कुत्तों को भूलवश बंद कर चला गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अपराह्न तीन बजे विद्यालय बंद करते समय दो कुत्ते क्लासरूम में बैठे रह गए। शाम को अंधेरा होने पर कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। विद्यालय के आसपास घरों के लोगों ने जाकर देखा तो दोनों कुत्ते उस रूम में बंद दिखे, जिसमें एलसीडी लगी है।
विद्यालय क्लास रूम में कुत्ते बंद देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापिका रश्मि पाल को मोबाइल पर दी। प्रधानाध्यापिका ने सुबह आने की बात कहकर मोबाइल काट दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया चार माह पूर्व भी विद्यालय में कुत्ते बंद होने की घटना हो चुकी है। उस समय भी कुत्ते पूरी रात क्लास रूम में बंद रहे थे। ग्रामीणों ने फोन पर मामले की शिकायत बीएसए से की। उन्होंने दिखवाने की बात कही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जाली लगी होने के कारण वह कुत्तों को खाने को भी कुछ नहीं डाल पा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed