फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two dies in road accident including an advocate carrying food for his sick wife in bareilly

Bareilly News: बीमार पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहे अधिवक्ता समेत दो की मौत, रोडवेज बस ने दोनों को कुचला

Sun, 22 Oct 2023 10:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 10:36 AM IST
सार

अस्पताल में भर्ती पत्नी को रात में खाना लेने निकले अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर सवार उनके दोस्त की भी मौत हो गई। हादसा घटना स्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें रोडवेज बस बाइक सवारों को कुचलती हुई गुजरती नजर आ रही है। 

विज्ञापन
two dies in road accident including an advocate carrying food for his sick wife in bareilly
अमित और राकेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी के लिए खाना लेकर दोस्त के साथ जा रहे अधिवक्ता की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी शिक्षक रामपाल गंगवार के बेटे अमित कुमार गंगवार तहसील में अधिवक्ता थे। उनकी पत्नी वंदना अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार देर रात अमित पत्नी को खाना देने के लिए सतुईया खुर्द निवासी अपने दोस्त राकेश कुमार उर्फ भूरा के साथ बाइक पर बैठकर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार 
रेस्टोरेंट से खाना लेने के लिए जैसे ही वह सहकारी गन्ना समिति के पास पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में रोडवेज की बस बाइक को टक्कर मारती दिख रही है। अंधेरा होने की वजह से डिपो का नाम या बस का रजिस्ट्रेशन नंबर नजर नहीं आ रहा है।

बस में फंसकर घिसटती चली गई बाइक
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि टक्कर के बाद बाइक बस में फंसकर कई मीटर तक घिसटती चली गई। दोनों बाइक सवारों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए। बुझ गया घर का इकलौता चिराग

अमित अपने पिता के इकलौते बेटे थे। दो साल पहले ही उनकी वंदना से शादी हुई थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं है। हादसे के बाद अमित की पत्नी वंदना के साथ बहन अर्चना, दीप्ति और अलका के साथ पिता रामपाल और मां भगवानदेई का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed