{"_id":"5d5ae0f28ebc3e89cf40a1c0","slug":"two-dead-and-five-injured-by-electric-current-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से चचेरे भाइयों की मौत,पांच लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से चचेरे भाइयों की मौत,पांच लोग झुलसे
Tue, 20 Aug 2019 04:30 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 20 Aug 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम बिजली का खंभा खड़ा करने के दौरान उसके हाईटेंशन लाइन में टच हो गया। इसके बाद करंट से चचेरे दो भाइयों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य ग्रामीण झुलस गए। हादसे के बाद से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बच्चों का विवाद युवक को पड़ा महंगा, महिला ने पीटकर मार डाला
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव के सुखदेव पाठक के बिजली कनेक्शन वाला तार लटककर जमीन छूने लगा था कोई हादसा न हो जाए इसके चलते शाम करीब पौने सात बजे गांव के ही कुछ लोग जमा हो गए और उस तार को गांव में पड़े पानी से भीगे बिजली के सीमेंट वाले खंभे में लपेटने के बाद उसे खड़ा कर रहे थे। जैसे ही खंभा खड़ा हुआ वह ऊपर से निकल रही ग्यारह हजार वाली बिजली की लाइन में टच हो गया और खंभा खड़ा कर रहे मयंक पाठक, सुखदेव पाठक, राजवीर, अरविंद, विमल, गोविंद और विनोद को जोरदार करंट लगने से जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।
विज्ञापन
गांव वालों के सहयोग से तुरंत ही सभी को जलालाबाद स्थित सीएचसी लाया गया यहां 32 वर्षीय विनोद और उसके चचेरे भाई 20 वर्षीय गोविंद को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया जबकि मामूली रूप से झुलसे अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना की जानकारी पाकर एसडीएम वीरेंद्र मौर्य, सीओ ब्रह्मपाल सिंह अस्पताल पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवाया। मृतक गोविंद अभी अविवाहित है जबकि विनोद के घर में उसकी पत्नी के अलावा दो लड़के और एक लड़की है बड़ा लड़का बबलू अभी केवल दस साल का है।