फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two dead and five injured by electric current, UP

हाईटेंशन लाइन के करंट से चचेरे भाइयों की मौत,पांच लोग झुलसे

Tue, 20 Aug 2019 04:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
Two dead and five injured by electric current, UP
मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम बिजली का खंभा खड़ा करने के दौरान उसके हाईटेंशन लाइन में टच हो गया। इसके बाद करंट से चचेरे दो भाइयों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य ग्रामीण झुलस गए। हादसे के बाद से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बच्चों का विवाद युवक को पड़ा महंगा, महिला ने पीटकर मार डाला
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के सुखदेव पाठक के बिजली कनेक्शन वाला तार लटककर जमीन छूने लगा था कोई हादसा न हो जाए इसके चलते शाम करीब पौने सात बजे गांव के ही कुछ लोग जमा हो गए और उस तार को गांव में पड़े पानी से भीगे बिजली के सीमेंट वाले खंभे में लपेटने के बाद उसे खड़ा कर रहे थे। जैसे ही खंभा खड़ा हुआ वह ऊपर से निकल रही ग्यारह हजार वाली बिजली की लाइन में टच हो गया और खंभा खड़ा कर रहे मयंक पाठक, सुखदेव पाठक, राजवीर, अरविंद, विमल, गोविंद और विनोद को जोरदार करंट लगने से जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों के सहयोग से तुरंत ही सभी को जलालाबाद स्थित सीएचसी लाया गया यहां 32 वर्षीय विनोद और उसके चचेरे भाई 20 वर्षीय गोविंद को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया जबकि मामूली रूप से झुलसे अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

घटना की जानकारी पाकर एसडीएम वीरेंद्र मौर्य, सीओ ब्रह्मपाल सिंह अस्पताल पहुंचे और शवों को पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवाया। मृतक गोविंद अभी अविवाहित है जबकि विनोद के घर में उसकी पत्नी के अलावा दो लड़के और एक लड़की है बड़ा लड़का बबलू अभी केवल दस साल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed