Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक को लगी गोली, तीसरा भागा
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही भी घायल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने शनिवार शाम कुआंडांडा नहर पटरी के पास मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें आफताब उर्फ सैफ अली उर्फ गजनी उर्फ नसरीन नाम के बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। सिपाही गौतम यादव भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला।
इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे के आसपास पुलिस टीम गश्त पर थी। कुआंडांडा नहर पटरी के पास संदिग्धों के होने की सूचना मिलने पर इनकी घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही गौतम यादव घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव तहरपुर डूंगरपुर निवासी आफताब उर्फ सैफ अली उर्फ गजनी उर्फ नसरीन गिर गया।
उसे और उसके दूसरे साथी शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव शम्शीपुर निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों का तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फायरिंग करते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि थाना क्षेत्र में नवंबर 2024 में हुई डकैती की वारदात में ये बदमाश शामिल थे। इनके कब्जे से लूटा गया कुछ माल भी बरामद किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.