फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two committees face to face for organizing Ramlila fair

Bareilly News: रामलीला मेला के आयोजन के लिए दो समितियां आमने-सामने

Sat, 28 Sep 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Two committees face to face for organizing Ramlila fair
नवाबगंज। सेना की भूमि पर लगने वाले रामलीला मेला के लिए श्री रामलीला सोसाइटी और श्री राम चरित मानस सेवा समिति ईध जागीर आमने-सामने हैं। दोनों की ओर से आयोजन के लिए अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार को सैन्यकर्मियों ने पड़ाव की भूमि का निरीक्षण कर सीमांकन किया। अब तक किसी को आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने यहां झूला भी नहीं लगने दिया।
विज्ञापन

पनघैली नदी के पास स्थित सेना की भूमि में प्रति वर्ष रामलीला मेला लगता है। अभी तक मेला का आयोजन रामलीला सोसाइटी करती आई है। इस बार श्री रामलीला सोसाइटी के साथ ही श्री राम चरित मानस सेवा समिति ईध जागीर की ओर से भी आयोजन के लिए अनुमति मांगी है। इसके लिए दोनों की ओर से सेना को पत्र भेजा गया। अब तक सेना ने किसी को अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

श्री राम चरित मानस सेवा समिति के संयुक्त सचिव प्रेम शंकर गंगवार उर्फ लला ने बताया कि उनके आवेदन को अनुमति के लिए सेना के प्रधान कार्यालय में भेजा गया है। उन्होंने दावा किया कि अनुमति उन्हें ही मिलेगी। वहीं, श्री रामलीला सोसाइटी के अध्यक्ष रवींद्र पाल सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से उन्हें सोसाइटी की भूमि पर मेला लगाने की अनुमति मिली है। हमने पड़ोस में स्थित सेना की भूमि पर आयोजन के लिए उनसे अनुमति मांगी है। जल्द ही अनुमोदन मिल जाएगा। इससे पहले शनिवार को झंडी यात्रा निकाली जाएगी। अगर सेना की ओर से अनुमति नहीं भी मिलती है तो हम अपनी जमीन पर आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed