फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two brothers lost his way from Google Map one died in road accident in Pilibhit

UP News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे दो भाई रास्ता भटके, हुआ दर्दनाक हादसा; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 25 Jul 2023 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 04:49 PM IST
सार

बरेली के गांव सब्जीपुर खता निवासी दोनों भाई कांवड़ लेकर हरिद्वार गए थे। वहां से गंगाजल लेकर दोनों भाई बरेली के अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आ रहे थे। वह गूगल मैप के सहारे रास्ते पर बाइक से चल रहे थे। नेटवर्क की दिक्कत होने से रास्ता भटक गए और अमरिया पहुंच गए। वहां से बरेली जाते समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन
two brothers lost his way from Google Map one died in road accident in Pilibhit
मृतक भानुप्रताप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में घायल हुए दो सगे भाइयों में एक की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ पीजीआई ले गए थे, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। दोनों भाई डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लखनऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।

विज्ञापन


बरेली के थाना शाही के गांव सब्जीपुर खता निवासी भानुप्रताप पुत्र बाबूराम अपने भाई संजीव कुमार के साथ शनिवार को डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार गए थे। वहां से गंगाजल लेकर दोनों भाई बरेली के अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आ रहे थे। वह गूगल मैप के सहारे रास्ते पर बाइक से चल रहे थे। बारिश होने के कारण नेटवर्क की दिक्कत होने के कारण वह रास्ता भटक गए और अमरिया वाले मार्ग पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

विपरीत दिशा से आ रही बाइक से हुई थी टक्कर 

अमरिया होते हुए बरेली जाने के दौरान मुड़लिया गौस के पास भानुप्रताप और संजीव की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भानुप्रताप की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घायल भानुप्रताप को इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने मंगलवार की सुबह उसे मृत घोषित कर दिया। भानुप्रताप चार भाइयों में सबसे छोटा था। जो कि उत्तराखंड के एक फर्टिलाइजर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। वहीं दूसरे भाई संजीव का उपचार बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है।

परिवार वाले बोले- मौके पर ही हो गई थी मौत

भानुप्रताप के परिजन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला टालने के लिए उसे रेफर कर स्थिति को काबू करने का प्रयास किया था। चूंकि कांवड़ियों ने हाईवे को जाम कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed