फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two brothers-in-law and sister-in-law arrested with smack worth Rs 50 lakh

Bareilly News: 50 लाख की स्मैक के साथ दो देवर और भाभी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two brothers-in-law and sister-in-law arrested with smack worth Rs 50 lakh
सहारनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने 415 ग्राम स्मैक के साथ दो देवर और उनकी भाभी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी और पैकिंग का सामान भी मिला है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहल्ला नूरबस्ती में मुस्तफा के मकान पर छापा मारा। तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम मुस्तफा, उसका सगा भाई भूरा उर्फ रईस और उनकी भाभी नवाबो है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से स्मैक की तस्करी का काम करता है। उनके भाई सोनू उर्फ शकील के घर पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, जिस कारण उसने स्मैक का काम दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया था। परिवार के सभी लोग स्मैक बेचने में लग गए थे। कुछ दिन पहले सोनू बरेली से शमीम नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed